फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two-day strike in banks and LIC from today

बैंकों और एलआईसी में आज से दो दिवसीय हड़ताल

Sun, 27 Mar 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two-day strike in banks and LIC from today
बांदा। निजीकरण के लगातार चल रहे विरोध आंदोलनों की श्रंखला में बैंक और एलआईसी कर्मी सोमवार (28 मार्च) से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन सहित कई संगठन इसमें शामिल रहेंगे। उधर, वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च के आखिरी दिनों में हड़ताल से सरकारी लेनदेन पर कुछ असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन जिला मंत्री और इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहायक महामंत्री रावेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यह दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में विभिन्न बैंकों और एलआईसी भवन आदि के सामने धरना-प्रदर्शन भी होगा। मुख्य मांगों में बैंकों में निजीकरण के प्रयास पर तत्काल रोक, नई पेंशन की जगह महंगाई भत्ते पर आधारित पुरानी पेंशन, आउट सोर्सिंग पर रोक, बैंकों में पर्याप्त भर्ती और सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री ने बताया कि हड़ताल की पूर्व संध्या पर रविवार को यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में रणनीति तय की गई। बैठक में रावेंद्र कुमार शुक्ला, नरेंद्र कश्यप, शशिकांत, अंकुर श्रीवास्तव, गिरजेश शुक्ला, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार, संतोष, मनोज आदि शामिल रहे।
हड़ताल में शामिल संगठनों के जनपद में लगभग ढाई सैकड़ा एलआईसी व बैंक कर्मी बताए गए हैं। इन सभी बैंकों में कामकाज प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed