{"_id":"6161d5e28ebc3e9bb07ac0b1","slug":"two-crore-recovery-notice-to-vehicle-owners-banda-news-knp657340410","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्वामियों को दो करोड़ वसूली का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन स्वामियों को दो करोड़ वसूली का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। परिवहन विभाग ने विभिन्न टैक्स इत्यादि के बकाएदार 1500 वाहन स्वामियों को दो करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी किया है। साथ ही पांच करोड़ रुपये के अन्य बकाएदारों का रिकवरी चालान (आरसी) जारी किया है। उधर, कोरोना काल में जहां अन्य विभागों के राजस्व में कमी आई वहीं परिवहन विभाग में इस अवधि में भी जमकर की कमाई। राजस्व वसूली में चित्रकूट बुंदेलखंड में टॉप और प्रदेश में 6वें स्थान पर रहा।
परिवहन विभाग ने टैक्सों की अदायगी न करने वाले वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसते हुए वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगभग 2 करोड़ का टैक्स दबाए बैठे ट्रक, बस, मैजिक, ऑटो आदि वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर शीघ्र टैक्स भरने को कहा है। टैक्स की यह बकाया रकम पिछले दो माह की बताई गई है। इनके अलावा पांच करोड़ रुपये की आरसी जारी की है। वाहन स्वामियों में खलबली है।
कोविड-19 महामारी में जहां विभिन्न विभागों के राजस्व में गिरावट आई वहीं दूसरी तरफ परिवहन विभाग ने कोरोना में भी की खूब कमाई। राजस्व वसूली में बुंदेलखंड में चित्रकूट जिला अव्वल और प्रदेश में 6वें स्थान पर रहा। बांदा ने भी राजस्व वसूली का रिकार्ड बनाया। प्रदेश में 22वां स्थान हासिल किया। जबकि पिछले माह 49वें नंबर में था।
विज्ञापन
संभागाीय परिवहन विभाग ने पिछले वर्ष 2 अरब 97 करोड़ 62 लाख राजस्व जुटाया था। इस वर्ष सितंबर माह तक राजस्व का आंकड़ा 3 अरब 29 करोड़ 59 लाख पहुंच गया है। राजस्व वसूली की प्रदेश स्तरीय सूची में बीते सितंबर माह में चित्रकूट जनपद में 81.94 प्रतिशत राजस्व जुटाकर प्रदेश में 6वां स्थान पाया है। जबकि अगस्त में 73वें स्थान पर था। बांदा में 75.26 फीसदी राजस्व वसूल कर प्रदेश में 22वां स्थान हासिल किया है।
अगस्त में 49वां स्थान था। हमीरपुर 75.21 फीसदी राजस्व के साथ प्रदेश में 23वें और मंडल में तीसरे स्थान पर रहा। अगस्त में यह 71वें स्थान पर था। महोबा ने 67.56 प्रतिशत राजस्व के साथ 52वां स्थान हासिल किया है। अगस्त में 70वें पायदान पर था। जालौन (उरई) को प्रदेश स्तर पर 48वां स्थान मिला है। राजस्व वसूली 69.24 प्रतिशत की है। अगस्त माह में यह 50वां स्थान पर था।