{"_id":"580516a54f1c1b592c7030ce","slug":"two-constables-injured-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो कांस्टेबल घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल कांस्टेबल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हादसों में बाइक सवार दो कांस्टेबल समेत दस लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से दोनों कांस्टेबलों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
चिल्ला थाने में तैनात कांस्टेबल कृष्ण मुरारी तिवारी (40) और शिवकरन यादव (45) सोमवार को दोपहर एक ही बाइक पर पुलिस लाइन से चिल्ला जा रहे थे। जमालपुर गांव के नजदीक साइकिल सवार बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे गुगौली ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक चला रहे कृष्ण मुरारी की हालत ज्यादा गंभीर है। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामानुज (50) शुक्रवार को दोपहर साइकिल पर बांदा आते समय बाइक की टक्कर से घायल गए। मर्दन नाका निवासी बाइक चालक कुन्नन (22) भी घायल हो गया। मटौंध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा गांव निवासी राजकरन (22) पुत्र कल्लू सोमवार को सुबह साइकिल से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, पैलानी निवासी कमलाकांत द्विवेदी (48) कालू कुआं से पैदल आते समय मुख्य डाकघर के नजदीक किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव का राजाभइया (45) पुत्र भक्खू सोमवार को सुबह निर्माणाधीन मकान में काम करते समय चहली टूटने से गिरकर घायल हो गया।
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव की गुड़िया (30) पत्नी रामखिलावन मकान की पुताई करते समय सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई। उसे सीएचसी नरैनी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बदौसा की रामबहोरी (62) पुत्र रामाधीन को बैल ने सींग मारकर घायल कर दिया। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक नरैनी रोड निवासी नीरज (12) पुत्र रघुनंदन सोमवार को शाम पैदल घर जाते समय स्कूटी की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।