फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bikes collided, one dead, two seriously injured

Banda News: दो बाइकें भिडीं, एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, one dead, two seriously injured
अतर्रा। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए, उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आऊ गांव के गौतम पुरवा निवासी लवकुश (20) अपनी बहन की ससुराल महुआ के बरसड़ा गांव में बहन को मकर संक्रांति त्योहार पर खिचड़ी देकर वापस बाइक से घर आ रहे थे, सोमवार की शाम साढ़े छह बजे करीब बिसंडा रोड पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही दूसरी बाइक के चालक बदौसा थाना क्षेत्र के पथरहा पुरवा निवासी निलेश कुमार (21) से हो गई, जिससे निलेश समेत पीछे बैठे उसके चचेरे भाई अखिलेश वर्मा (24) गिरकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी तीनों को सीएचसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक निलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल चचेरे भाई अखिलेश तथा दूसरी बाइक के चालक लवकुश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, निलेश कुमार गुजरात में मजदूरी करता था। मकर संक्रांति के त्योहार मनाने के लिए कुछ दिन पूर्व घर लौटा था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed