फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Try to destroy the residence of poet Kedar

जनकवि केदार के यादगार आवास को मिटाने की कोशिश

Sat, 20 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Try to destroy the residence of poet Kedar

जिनके नाम से बुंदेलखंड और बांदा को पहचाना जाता रहा उन्हीं की पहचान को मिटाया जा रहा है। प्रसिद्व जनवादी कवि केदारनाथ अग्रवाल के यहां स्थित यादगार आवास को बेचने और उसे मिटाने की कवायद शुरू हो गई है। इससे दुखी और क्षुब्ध कवि और साहित्यकारों ने जिला अधिकारी से मिलकर हस्तक्षेप करने और इस विरासत को बचाने की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित डीसीडीएफ के पास मशहूर कवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल का खपरैलदार पुराना आवास है। जिलाधिकारी को सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में कवियों और लेखकों आदि ने कहा कि इस मकान में बाबू केदार करीब 70 वर्षों तक रहे।
विज्ञापन


हिंदी साहित्य से जुड़ी गतिविधियों का यह केंद्र रहा। राहुल सांकृत्यान, नागार्जुन, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन और त्रिलोचन आदि महान कवि और साहित्यकार यहां आते-जाते रहे। इस मकान में दुर्लभ पत्र-पत्रिकाओं का संग्रह है। बाबू केदारनाथ के निधन के बाद भी उनकी यादव में यह स्मारक बरकरार है। इस आवास को सरकारी तौर पर संरक्षित किए जाने की मांग होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में साहित्यकारों ने कहा कि केदार बाबू के परिजन किसी स्थानीय भूमाफिया से मिलकर इस आवास को बेचना चाहते हैं। इसके लिए इकरारनामा किया गया है। खरीदने वाले ने बृहस्पतिवार की शाम से यहां निर्माण भी शुरू कर दिया है।

लेखकों ने कहा कि यह विरासत को मिटाने की कोशिश है। उन्होंने डीएम के माध्यम से सरकार से मांग की है कि असाधारण कवि के आवास को अध्ययन उद्देश्य के लिए सरकारी तौर पर संरक्षित कराया जाए। अधिग्रहीत न होने तक इसमें किसी भी प्रकार का निर्माण रोका जाए।


ज्ञापन देने वालों में डीसीडीएफ के अध्यक्ष लेखक सुधीर सिंह, जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष केशव तिवारी और सचिव उमाशंकर सिंह परमार, भाकपा जिला सचिव रामचंद्र सरस, प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह (बड़ोखर), अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान सहित कई अधिवक्ता, लेखक और साहित्यकार शामिल रहे। डीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बारे में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को लिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed