{"_id":"62c1dd926b7d275ea3306847","slug":"truck-tramples-woman-villagers-jammed-banda-news-knp705676198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने महिला को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने महिला को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
Truck tramples woman, villagers jammed
- फोटो : BANDA
बबेरू। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया। टक्कर से मां की गोद से छिटककर दूर गिरी नौ माह की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने ब्रेकर बनवाने के लिए सड़क जाम कर दी। पुलिस को देर तक शव नहीं उठाने दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
रविवार को सुबह जुग्गी देवी (23) पत्नी कालीचरन यादव अपनी नौ माह की बेटी राधिका को गोद में लेकर बगल में स्थित मवेशी बाड़ा जा रही थी। इस दौरान बबेरू से बांदा की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जुग्गी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राधिका दूर जा गिरी। उसे गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बबेरू-बांदा पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। लगभग एक घंटे तक जाम से सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा समेत बिसंडा थाना और मुरवल चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। ब्रेकर बनवाने और ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर जाम खत्म हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रेकर न होने से आए दिन हादसे होते हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुग्गी देवी की शादी दो साल पूर्व हुई थी। पति ने ट्रक चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बाइक सवारों को नहीं निकलने दिया आगे
हादसे के बाद तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक का बाइक सवार राहगीरों ने पीछा किया। बताया गया है कि ट्रक चालक ने बाइक सवारों को आगे निकलने नहीं दिया। जौरही गांव के बाद चालक तेज रफ्तार के साथ ट्रक लेकर भाग निकला।