{"_id":"5f4949db8ebc3e17674f2e58","slug":"truck-driver-and-two-cleaners-beaten-by-miscreants-banda-news-knp5794067128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक व दो क्लीनर को बदमाशों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक व दो क्लीनर को बदमाशों ने पीटा
विज्ञापन
अतर्रा। कानपुर से अजयगढ़ (मध्य प्रदेश) जा रहे ट्रक के चालक को बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव तिराहे के पास नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों व तमंचे से पीटकर घायल कर दिया। चालक के मुताबिक बदमाश पैसे लूटना चाहते थे। पुलिस ने घायल चालक और क्लीनर को पीएचसी में भर्ती कराया है।
गुरुवार को कानपुर से लोहे का सामान लादकर अजयगढ़ जा रहे ट्रक के चालक रामसागर पाल (50) और क्लीनर कौशल (40) पुत्र प्यारेलाल व चमनबाबू (38) पुत्र नूर मोहम्मद (निवासीगण भितरगांव, घाटमपुर) शुक्रवार को सुबह बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव तिराहे पर पहिया पंक्चर हो जाने पर बदल रहे थे।
तभी दो बाइकों में पांच बदमाश आ धमके और पैसे व मोबाइल मांगे। न देने पर लाठी-डंडों, तमंचे की बटों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों ने पुलिस को सूचना दी। थाना इंसपेक्टर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।