{"_id":"60f9b2498ebc3e8342331a1c","slug":"truck-crushed-anna-cattle-two-died-banda-news-knp6418070144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई गांव में सड़क पर बैठे अन्ना मवेशियों के झुंड को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दो गायों की मौत हो गई। लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गायें जख्मी हो गईं। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने घायल पशुओं का इलाज किया। शवों को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
चालक ट्रक लेकर भाग निकला। स्थायी और अस्थायी गोशालाओं के बावजूद बड़ी संख्या में अन्ना पशुओं के झुंड सड़कों पर मंडरा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से बेजुबान मवेशी आए दिन हादसे में मौत का शिकार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को तड़के करीब चार बजे मवई बुजुर्ग गांव के पास सड़क पर अन्ना पशु झुंड में बैठे थे।
तभी चिल्ला की तरफ से बांदा आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, इनमें दो गायों की मौत हो गई। लगभग छह पशु घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति पदाधिकारी और पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पशु चिकित्सा विभाग के डा. दिवाकर, डा. आरएस कुमार आदि मौके पर पहुंचे और घायल गायों का इलाज किया। प्रधान ने गायों के शवों को नजदीक में गड्ढा खोदकर दफन कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से मवेशी सड़क पटरी पर बैठे थे। गोरक्षा समिति अध्यक्ष महेश प्रजापति, रजनीश, अवधेश प्रजापति, शिवा गुप्ता, आलोक राय, लेखपाल भानू गुप्ता आदि भी मदद में जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।