{"_id":"577e974d4f1c1b6f0c7fc15f","slug":"truck-collision-killed-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मां के साथ ननिहाल जा रही बच्ची की ट्रक की टक्कर से की मौत हो गई। एक अन्य घटना में दो बाइकों की भिड़ंत में बालक समेत चार लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जसपुरा थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी मिथुन की पत्नी फूला अपने पिता मातादीन के साथ गुरुवार की दोपहर बीमार मां को देखने चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव जा रही थी। उसके साथ छह साल की बेटी कंचन भी थी। सभी मार्शल जीप से बांदा-चिल्ला मार्ग पर चिल्ला थाना क्षेत्र के घूरा बस स्टाप पर उतरे।
विज्ञापन
गुगौली संपर्क मार्ग के लिए सड़क पार करते समय कंचन को चिल्ला की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। वहां मौजूद बाइक सवार युवकों ने पीछा कर अतरहट गांव के पास चालक को पकड़ लिया। उसे पपरेंदा पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, चिल्ला थाना पुलिस ने घायल बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़ुई गांव निवासी शिवराम (65) गुरुवार को सुबह बाइक पर अपने नाती तेजराम (9) का मेडिकल कालेज से इलाज कराने के बाद गांव लौट रहा था। बांदा-नरैनी मार्ग पर पड़ुई गांव के लिए मुड़ते ही पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवराम और तेजराम, दूसरी बाइक पर सवार दीवान (35) पुत्र प्यारेलाल और उसकी भाभी माया (36) पत्नी कमलेश निवासी घंडुवा (महोबा) घायल हो गए। शिवराम और दीवान की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने नाजुक हालत में शिवराम को कानपुर रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाने की वजह से दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।