{"_id":"5f4552748ebc3e3cf527103f","slug":"truck-collision-in-pickup-four-migrant-workers-killed-banda-news-knp57881400","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, चार प्रवासी श्रमिकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, चार प्रवासी श्रमिकों की मौत
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसे में मृतक के परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : BANDA
मटौंध (बांदा)। दिल्ली से अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे प्रवासी श्रमिकों की पिकअप को नेशनल हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें तीन सगे भाई हैं। गंभीर रूप से घायल छह श्रमिकों को जिला अस्पताल लाया गया।
यहां से दो को कानपुर रेफर कर दिया गया। पिकअप में लगभग 12 श्रमिक सवार बताए गए हैं। घायलों में चालक भी शामिल है। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसका ट्रक कब्जे में ले लिया है। पुलिस महानिरीक्षक भी अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवांसानी गांव का शिवनायक आरख (35) पुत्र ब्रजराज दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहकर मजदूरी आदि करता था। साथ में उसका परिवार और कई अन्य खानदानी भी वहीं रहते थे। रविवार को गांव (मझीवांसानी) में रह रही मां रैमुन के निधन हो गया था।
विज्ञापन
इस पर शिवनायक भांजे बउवा उर्फ लवकेश की पिकअप से गांव आ रहा था। साथ में खानदान के लगभग 12 अन्य लोग भी थे। मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे मटौंध थाना क्षेत्र के मौदहा मोड़ पर अचानक सामने आ गए ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिकअप सवार तीन भाइयों लक्ष्मीनारायण (50), नारायण (45) और रविकरन (35) पुत्रगण गजराज की मौके पर ही मौत हो गई।
ये तीनों शिवनायक के चचेरे भाई थे। इनके अलावा शिवनायक और उसके भाई जानकीशरण (45) व लायक (32) पुत्रगण ब्रजराज, रामप्रसाद (18) पुत्र रामलखन, सुनीता (28) पत्नी मलखान, बिटोला (65) पत्नी नारायण व मीना (38) पत्नी श्रीराम और पिकअप चालक बउवा उर्फ लवकेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मटौंध थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस और यूपी-112 से जिला अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर शिवनायक, जानकीशरण और रामप्रसाद को कानपुर रेफर कर दिया गया। शिवनायक की भी रास्ते में मौत हो गई। जानकीशरण और रामप्रसाद को हैलट में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण और पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा अस्पताल पहुंचे।
घायलों और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके अलावा इलाज की व्यवस्थाएं भी देखीं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मीनारायण, नारायण और रविकरन के शव दिल्ली भेज दिए गए हैं। उनका वहीं अंतिम संस्कार होगा। शिवनायक का शव हैलट में रखवाया गया है। शव आते ही उसे भी दिल्ली भेज दिया जाएगा।

बांदा के जिला अस्पताल में दुर्घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा।- फोटो : BANDA