फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck collided with transformer, darkness in 24 villages

फुंका ट्रांसफार्मर बदला न गया तो प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with transformer, darkness in 24 villages
गिरवां। टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक ट्रांसफार्मर से जा टकराया। जिससे 24 गांवों की बत्ती गुल हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुरवां गांव में नरैनी से धान की भूसी लेकर आ रहे ट्रक का अगला टायर फट गया। अनियंत्रित हुआ ट्रक हाईटेंशन लाइन व ट्रांसफार्मर से जा टकराया। ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से लगभग 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गिरवां फीडर के अवर अभियंता राजेश श्रीवास मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अन्य खराबी दूर की जा रही है। ट्रांसफार्मर लगने में समय लगेगा।

फुंका ट्रांसफार्मर बदला न गया तो प्रदर्शन
अतर्रा। एक पखवारे से ज्यादा समय से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से कारखाने ठप हो गए। लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरस रहे हैं।
बांदा रोड, अत्री नगर, लाई मंडी, ब्रह्मनगर, आजाद नगर में फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से 15 दिन से इन मोहल्लों की बिजली गुल है। इस ट्रांसफार्मर से आटा चक्की, छोटी मिनी राइस मिल भी संचालित होती है। वह भी बंद पड़ी है। इस अव्यवस्था के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। अवर अभियंता को हटाने की मांग की। भाजपा नेता दिनेश गुप्ता, नगर पालिका सभासद चुन्नू राम सैनी, सूरज बाजपेयी आदि ने ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उप खंड अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर बाहर से मंगाया गया है। जल्द ही व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed