फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled by financial constraints, a girl committed suicide by hanging herself.

Banda News: आर्थिक तंगी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 15 Mar 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Troubled by financial constraints, a girl committed suicide by hanging herself.
मटौंध। घर पर छोटे भाई-बहन और बूढ़ी दादी के साथ मजदूरी करने वाली विधवा मां को उसकी शादी की चिंता में डूबा देख युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के भीतर टिन शेड के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। जिसके चलते युवती ने जान दी है। नेहा (20) निवासी कस्बा मतौंध हरि सिंह थोक ने बुधवार शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मां मीरा ने बताया कि नेहा घर के बाहर उसके साथ ही बैठी थी, कुछ देर बाद बेटी भीतर चली गई। जब वह भीतर पहुंची तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। मां ने बताया कि नेहा ने तीन साल पहले इंटर करने के बाद पढाई छोड़ दी थी। नेहा के पिता का भी काफी समय पहले देहांत हो गया था। मां मीरा ही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी। नेहा के अलावा भाई रोहित 18 साल तथा कपिल 16 वर्ष व सुनैना 14 वर्ष है व वृद्ध सास भी है
विज्ञापन


शादी की बात ही नहीं सुनती थी
मां मीरा ने बताया कि नेहा की शादी उसकी सबसे बड़ी चिंता थी। जब कभी वह बेटी के सामने शादी की कोई बात करती थी तो वह यह कहकर चल देती थी कि मां तुम बेकार परेशान हो रही हो, मुझे नहीं करनी शादी। क्या पता था कि नेहा के दिल और दिमाग में क्या चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लिए रिश्वत भी डकार गए दलाल
नेहा की मां मीरा ने बताया कि पूरा परिवार कच्चे घर में रह रहा है। सरकारी कॉलोनी का फॉर्म भी भरा था। इसके बाद दलाल ने रुपयों की मांग कर दी। किसी तरह उधार मांग कर रिश्वत दी तो दलाल वह भी डकार गया। इन सब बातों से भी नेहा काफी दुखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed