{"_id":"66afc5a5b563dbf33d0fe712","slug":"trees-fell-on-high-tension-line-due-to-storm-power-cut-for-10-hours-banda-news-c-212-1-bnd1006-114057-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आंधी से पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरे, 10 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आंधी से पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरे, 10 घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
बांदा। सावन की रिमझिम बारिश और आंधी के दौरान रविवार की सुबह दो पेड़ उखड़कर हाईटेंशन लाइन पर जा गिरे। इससे 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
तेज हवा और बारिश से प्राइवेट बस स्टैंड बाबूलाल चौराहा के पास भारी भरकम पेड़ उखड़कर हाईटेंशन लाइन के तारों पर जा गिरा। तार टूटने से अलीगंज, गुलाब बाग, पीली कोठी, खाईंपार, स्टेशन रोड, महेश्वरी देवी इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह डिग्री कॉलेज रोड में जंगल दफ्तर के पास पेड़ उखड़कर गिर जाने से बिजली खेड़ा, सुतरखाना, कालूकुआं, शंकर नगर, धीरज नगर और बबेरू रोड बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना पाकर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने 10 घंटे की मशक्क्त के बाद बिजली आपूर्ति दो बजे दोपहर चालू की। एक घंटे बिजली आपूर्ति चालू रहने के बाद तीन बजे 220 केवी पावर स्टेशन आवास विकास से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो देर रात तक नहीं चालू हो सकी। इससे एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता नगरीय मनदीप सिंह ने कहा कि आंधी से पेड़ उखड़ जाने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारियों को भेजकर तत्काल मरम्मत कराई गई। इस दौरान समय तो लगता ही है।