फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   tree,DM,plants,banda,DFO

मनरेगा या विभागीय बजट कराएं पौधरोपण

Mon, 22 Feb 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
tree,DM,plants,banda,DFO
tree,DM,plants,banda,DFO - फोटो : BANDA
बांदा। जनपद में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग अपने बजट से भी पौधरोपण कराएं। बजट नहीं है तो मनरेगा से प्रस्ताव तैयार करके मनरेगा सेल से स्वीकृति लें। जनपद में इस वर्ष 2021-22 में कुल 44,53,250 पौधे रोपित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह ने यह निर्देश दिए। विभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार सभी विभाग स्थलों का चयन करके 28 फरवरी तक गड्ढों की खुदाई पूरी कर लेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में 19 पौधशालाएं हैं। इनमें विभिन्न प्रजातियों के 31,14,115 पौधे हैं। 25.87 लाख पौधे पौधशालाओं में तैयार किए जा रहे हैं। ताकि बरसात में इन्हें आपूर्ति किए जा सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बांदा में रोपित किए जाने वाले पौधों की पूर्ति वन विभाग की पौधशालाओं द्वारा शत प्रतिशत की जाएगी। पौधों की जीओ टैगिंग के बारे में बताया गया कि बेसिक शिक्षा, नगर विकास, रेलवे, ऊर्जा, प्राविधिक शिक्षा, कृषि, ग्राम्य विकास, पर्यावरण विभागों में टैगिंग बाकी है। डीएम ने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
दो क्लीनिक सीज करने के आदेश
बांदा। शहर के दो प्राइवेट क्लीनिकों में बायो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन एग्रीमेंट का नवीनीकरण नहीं कराया गया है। डीएम ने दोनों क्लीनिक को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, नगरीय ठोस प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन की शर्तों का अनुपालन न करने पर होटल, बैंक और बैंक वेट हाल पर 64 लाख रुपये का रिकवरी चालान (आरसी) जारी की गई है। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को निर्देश दिया कि एग्रीमेंट का नवीनीकरण न कराने वाले शहर के छावनी मोहल्ला स्थित आनंद क्लीनिक व राज क्लीनिक को सीज करें। ठोस प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था भी शहर के कई होटल, बैंक, हाल आदि संचालकों ने नहीं कराई है। इन सभी के विरुद्ध आरसी जारी की गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि शहर व जिले के 52 चिह्नित स्थानों पर निरीक्षण करके जुर्माना लगाया जाए। बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सुधीर कुमार, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed