फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Travel from Chitrakoot to Delhi in six hours by expressway

एक्सप्रेसवे से छह घंटे में चित्रकूट से दिल्ली का सफर

Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Travel from Chitrakoot to Delhi in six hours by expressway
Travel from Chitrakoot to Delhi in six hours by expressway - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी/अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण से चित्रकूट से दिल्ली मात्र छह घंटे में लोग पहुंचने लगेंगे। हमारी कोशिश है कि एक्सप्रेसवे की मेन कैरिज अगले माह शुरू कर दें।
विज्ञापन

रविवार को हेलीकाप्टर से आए अवनीश अवस्थी ने केन नदी पर एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ यहीं बैठक भी की। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में तेजी लाए और जल्द पूरा करें।
विज्ञापन

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कोशिश है कि जल्द ही सड़क का काम पूरा हो जाए। लोग चित्रकूट से दिल्ली 5-6 घंटे में पहुंचने लगें। उन्होंने कहा कि अभी 24 महीने भी नहीं हुए। एक प्रोजेक्ट की टाइम लाइन 36 महीने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त और त्वरित (एक्स्ट्रा एंड फास्ट) करके निर्माण तेजी से करा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक एक माह में इसे पूरा करने और मेन कैरिज शुरू कर देने की कोशिश है।

हेलीपैड पर कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा, डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन सहित अन्य प्रशासनिक व यूपीडा अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की। गुलदस्ते भेंट किए। पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed