{"_id":"56ec48434f1c1b40468b493f","slug":"trauma-center-trauma-center-will-begin-soon-on-the-ppp-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी माडल पर जल्द शुरू होगा ट्रॉमा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी माडल पर जल्द शुरू होगा ट्रॉमा सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेई।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। मंडल के इकलौते ट्रामा सेंटर के इसी माह चालू होने की उम्मीद है। यह पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) पर संचालित होगा। सीएमओ ने निरीक्षण के बाद कहा कि माह के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में ढाई करोड़ रुपये की लागत से छह माह पूर्व बनकर तैयार हुए ट्रामा सेंटर के हस्तांतरण के बावजूद अभी तक यह चालू नहीं हो पाया था। शुक्रवार को सीएमओ डा. गिरिजाशंकर वाजपेयी ने सीएमएस डा.एसएन गुप्ता व अस्पताल प्रबंधक मुबीना खां के साथ भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अभियंता टीपी त्रिपाठी व कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता ने ट्रामा सेंटर का नक्शा पेश कर आईसीयू समेत सभी कक्षों के इस्तेमाल के संबंध में जानकारी दी। सीएमओ ने आपरेशन थियेटर में पारदर्शी शीशे लगे होने पर इन्हें फिल्म कोटेड कराने को कहा।
विज्ञापन
मरीजों को ले जाने के लिए रैंप और एनेथिसिया कक्ष में कुछ सुधार करने को कहा। बायो मेडिकल कचरा प्रबंधन पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए।