फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Transformer of Chhoti Bazar blew up, people could not sleep the whole night

Banda News: छोटी बाजार का फुंका ट्रांसफार्मर, रात भर नहीं सो पाए लोग

Sun, 09 Jun 2024 03:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Transformer of Chhoti Bazar blew up, people could not sleep the whole night
बांदा। सूरज की तल्खी जनता ही नहीं बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी भारी पड़ रही है। नए केबल और ट्रांसफार्मर हीट होकर जल रहे हैं। विभाग की टीम एक केबल सही कर लौट नहीं पाती और दूसरी जल जाती है।
विज्ञापन

इसी कारण शुक्रवार की रात जहां पूरी रात बिजली कटौती से लोग सो नहीं पाए, वहीं शनिवार दिन में भी शटडाउन से बिजली बाधित रही और लोग गर्मी में परेशान रहे। छोटी बाजार में ट्रांसफार्मर में आग लगने पर पीलीकोटी उप केंद्र से तीनों फीडर बंद कर दिए गए। दोपहर में करीब चार घंटे तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन




शहर में चार विद्युत उपकेंद्रों के भरोसे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यहां उपकेंद्रों के उपकरण, ट्रांसफार्मर व केबल 46 डिग्री तापमान नहीं झेल पा रहे हैं। लगातार दो घंटे आपूर्ति होने पर यह गर्म होकर जल रहे हैं। पूरी गर्मी यह सिलसिला चला और इसमें अब भी सुधार नहीं हो पा रहा है। बता दें कि रिवैंप योजना के तहत शहर में ज्यादातर ट्रांसफार्मर व केबल नए लगा गए हैं। यह भी हीट होकर जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब दस बजे छावनी चौराहे पर केबल जल गया। इससे पीलीकोठी उप केंद्रों से छोटी बाजार, अलीगंज सहित तीनों फीडर बंद कर दिए गए। करीब तीन घंटे बाद तार जोड़ा गया, तब कहीं एक बजे रात में लोग सो पाए। इसी तरह 132 चिल्ला रोड पावर हाउस में ट्रांसफार्मर हीट होने से इसे बंद कर दिया गया। करीब 11 बजे आपूर्ति बंद की तो उसे ठंडा करने के बाद एक बजे चालू हुई। इससे पूरा शहर अंधेरे में रहा और लोग गर्मी से परेशान रहे।
भूरागढ़ उप केंद्र में ट्रांसफार्मर व केबल हीट होने के कारण रात भर आंख मिचौली का खेल चलता रहा। शहरवासियों की किसी तरह रात पार हुई तो दिन काटना मुश्किल हो गया। छोटी बाजार में 10 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने से पीलीकोठी में सुबह नौ बजे लाइट बंद कर दी गई। इससे नवाबटैंक, छोटीबाजार, महेश्वरी देवी बंद रहे। शाम पांच बजे के बाद ट्रांसफार्मर बदला गया तब कहीं बिजली आई। शनिवार को दिन में भूरागढ़ उपकेंद्र के मेन लाइन के पेड़ काटे गए। इससे यहां पूरे दिन शटडाउन रहा। कटरा, क्योटरा, खुटला, निम्नीपार व भूरागढ़ के आसपास कई गांवों में पूरे दिन लाइट नहीं रही। लोग गर्मी से परेशान रहे।






वर्जन-
तापमान ज्यादा होने से केबल और ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। इन्हें ठंडा करना पड़ता है। एक साथ ज्यादा लोड पड़ने के कारण केबल जल रहे हैं। जानकारी मिलने पर तुरंत दुरुस्त भी कराया जाता है। -प्रकाशदेव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed