फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Transformer kept on open ground, buffalo died due to electric shock

Banda News: खुले में जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर, करंट से भैंस मरी

Fri, 28 Jun 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Transformer kept on open ground, buffalo died due to electric shock
जसपुरा। क्षेत्र के नांदादेव गांव में राजकीय नलकूप में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। गुरुवार को शाम करंट की चपेट में आकर भैंस मर गई। वहां चरवाहे बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

नांदादेव गांव में रामबहादुर सुबह अपनी भैंस चराने शंकरपुरवा और नांदादेव के बीच खेत पर गया था। रास्ते में राजकीय नलकूप में बिजली विभाग ने जमीन पर खुले में ट्रांसफार्मर लगा रखा है। भैंस चरते -चरते ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई और करंट से उसकी मौत हो गई। भैंस चरा रहे अन्य चरवाहे बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रांसफार्मर की कटीले तार से सुरक्षा की जाए। इसके पूर्व भी इसमें कई घटनाएं हो चुकी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed