फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trains cancelled for the second day, there was a rush in buses

Banda News: ट्रेनें दूसरे दिन भी निरस्त, बसों में रही मारामारी

Sun, 18 Aug 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Trains cancelled for the second day, there was a rush in buses
बांदा। कानपुर-प्रयागराज रेल मार्ग दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सका। लखनऊ-जबलपुर (चित्रकूट एक्सप्रेस) कानपुर बाया प्रयागराज होकर चलाया गया। इंटर सिटी, मेमू और कानपुर-बांदा पैसेंजर रविवार को भी निरस्त रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के चलते यात्रियों को मजबूरन रोडवेज बस व निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। शुक्रवार की रात भीमसेन (कानपुर) के पास साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से कानपुर-इलाहाबाद रूट प्रभावित हो गया था। रेल अधिकारियों के अनुसार दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो सका। रविवार को भी लखनऊ-जबलपुर (चित्रकूट एक्सप्रेस) को डायवर्ड कर कानपुर वाया प्रयागराज चलाया गया। कानपुर-मानिकपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस, मेमू, कानपुर-बांदा व बांदा-कानपुर पैसेंजर ट्रेने निरस्त रही। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि शाम तक यातायात बहाल हो जाएगा। मालगाडि़यां आने लगी है।
विज्ञापन

उधर, ट्रेनें निरस्त होने से रोडवेज बसे हाउस फुल रहीं। यात्रियों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल सकी। तमाम यात्री निजी साधन या प्राइवेट वाहनों से गन्तव्य को गए। स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार का कहना है कि रक्षाबंधक को देखते हुए दिल्ली, लखनऊ, कानपुर आदि महानगरों के लिए 10 से अधिक अतिरिक्त बसें लगाई गई। लोकल बसों के फेरे बढ़ाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 बजे से निशुल्क यात्रा
परिवहन निगम चित्रकूटधाम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात 12 बजे से बहनों को शासन के आदेशानुसार निशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जो सोमवार की रात 12 बजे तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed