{"_id":"581e221f4f1c1bc13243949b","slug":"training-of-electoral-roll-revision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में बीएलओ की बैठक में बोलते तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। सदर तहसील सभागार में सुपरवाइजर व बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। अब तक विशेष अभियानों में जमा आवेदनों में मिली कमियों की बारे में बताया गया। उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
फार्म-6 व 7 की जानकारी दी। निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 फार्म उपलब्ध रहें। तहसीलदार सुनील कुमार ने नए मतदाताओं में महिला-पुरुष व उम्रवार सूची अलग तैयार करने को कहा। निर्देश दिए कि बिना जांचें कोई फार्म जमा नहीं करें। आवेदन में गड़बड़ी से मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं हो सकेगा। बैठक में लेखपाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन