फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Train resumes for Dadar-Ballia, Gorakhpur

Banda News: दादर-बलिया, गोरखपुर के लिए ट्रेन फिर शुरू

Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Train resumes for Dadar-Ballia, Gorakhpur
बांदा। रेलवे ने एक बार फिर दादर से बलिया और दादर से गोरखपुर अप डाउन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों को दो माह पहले कम आय के चलते बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 01025 दादर से बलिया सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को 8 जनवरी से 29 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01026 बलिया से दादर सप्ताह में 3 दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 10 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 01027 दादर से गोरखपुर सप्ताह में चार दिन मंगल, गुरुवार, शनिवार और रविवार को 9 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी। गोरखपुर से दादर गाड़ी संख्या 01028 सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार 11 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दादर से बलिया के बीच चलने वाली अप डाउन ट्रेनों के 36 फेरे और दादर से गोरखपुर ट्रेनों के 48 फेरे होंगे। ट्रेनों के दिन, मार्ग और स्टेशनों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।


अमावस्या पर मेला स्पेशल तीन ट्रेनें
बांदा। पौष अमावस्या पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए 10 से 12 जनवरी तक तीन दिन के लिए रेलवे तीन मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बांदा स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार शिवहरे ने बताया की पहली मेला स्पेशल झांसी से रात 8:00 बजे चलकर रात 1:00 बजे बांदा पहुंचेगी और यहां से चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेगी। दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन कानपुर से दोपहर 2:00 बजे से चलकर शाम 5: 26 बजे बांदा पहुंचेगी और कर्बी के लिए प्रस्थान करेगी। उधर, बांदा पैसेंजर ट्रेन को चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed