फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traffic cop threatened with revolver

दबंग युवकों ने ट्रैफिक सिपाही पर रिवाल्वर तानी

Sat, 19 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic cop threatened with revolver
शहर में आम आदमी तो दूर पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं है। फोन करने पर भी कोई अधिकारी सुध लेने वाला नहीं है। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार देर शाम स्टेशन रोड में हुई। यहां ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक सिपाही रामनारायण यादव बुंदेलखंड इलेक्ट्रिकल्स के सामने जाम लगने पर दो बाइक सवार युवकों को आगे बढ़ने को कहा। बाइक सवार दबंग युवकों ने रिवाल्वर निकाल कर कांस्टेबल पर तान दी।
विज्ञापन


कांस्टेबल अकेले होने से उन्हें पकड़ नहीं पाया। हालांकि उसने सीना तान कर युवकों को गोली मारने की चुनौती दी। इस पर एक युवक ने बोतल का पानी उस पर डाल दिया। लगभग आधा घंटे बाद कालवन गंज व बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज समेत टीआई चिरंजीव मोहन घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


तब तक युवक भाग चुके थे। ट्रैफिक सिपाही रामनारायण ने बताया कि उसने घटना के तुरंत बाद टीआई को फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। 100 नंबर डायल करने पर भी किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। उधर, टीआई चिरंजीव मोहन का कहना है कि सभी चौकियों में बाइक का नंबर बताकर युवकों की धरपकड़ को कहा गया है। हालांकि देर रात तक तलाश के बाद भी युवकों का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed