{"_id":"60dcb3918ebc3eff1c7cc074","slug":"traders-raised-their-voice-against-gst-banda-news-knp6374817194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
बांदा। पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा मूल्य वृद्धि और विसंगति पूर्ण लागू की गई जीएसटी के विरोध में बुधवार को सपा व्यापार सभा के बैनर तले व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। आक्रोशित व्यापारियों ने 12 सूत्री मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष अशोक भागवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पहली जुलाई 2017 को लागू की गई जीएसटी को अभिशाप बताया। पांच स्लैब वाली जटिल जीएसटी से व्यापारी तनाव में है। जीएसटी काउंसिल ने अब तक इसमें 950 से ज्यादा संशोधन किए हैं।
व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी जल्दबाजी मेें बिना सोचे समझे लागू की गई है। नोटबंदी के बाद जीएसटी से कई प्रतिष्ठान बंदी की कगार पर पहुंच गए। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में लाया जाए। जीएसटी के तीन स्लैब बनाएं जाएं। प्रदेश में अब तक लगभग 4000 करोड़ से ज्यादा जीएसटी रिफंड विभाग में फंसा है।
विज्ञापन
रिटर्न दाखिल करने की तिथि 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर की जाए। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख का बीमा दिया जाए। इसके अलावा अन्य बिंदु शामिल किए गए हैं। ज्ञापन देने में पवन साहू, मनोज वर्मा, जमाल बांदवी, राहुल कुशवाहा, अरुण, मुलायम यादव, रईस खां, शकील अंसारी, नीरज यादव, गौरव वर्मा, के आर भारतीय, समीर खां, अशोक श्रीवास, राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।