{"_id":"640e214c3154afdbbb01a324","slug":"tractor-rider-brother-in-law-died-due-to-dumper-collision-banda-news-c-12-1-knp1008-120866-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार जीजा-साले की मौत
Mon, 13 Mar 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में कबरई से गिट्टी लादकर जा रहे डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार जीजा-साले की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। ट्रैक्टर में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा निवासी अनिल कुमार यादव (25) अपने साले अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के ढुलुहुवा पुरवा निवासी रामलखन (22) के साथ कलेक्टर पुरवा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर बिलबई गांव लौट रहे थे, ट्रैक्टर अनिल चला रहा था।
साथ में चचेरे भाई कलेक्टर पुरवा निवासी प्रदीप कुमार यादव (25), बिलबई गांव निवासी विजय बहादुर वर्मा (30) व कलेक्टर पुरवा निवासी लल्लू (28) भी सवार थे। तभी कबरई से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार अनिल और रामलखन उछलकर सड़क पर जा गिरे, डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।
घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। प्रदीव, विजय और लल्लू बाल-बाल बच गए। प्रदीप ने तत्काल मोबाइल से परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मुरवल चौकी के पास से डंपर चालक को हिरासत में लिया है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले डंपर चालक को मुरवल चौकी के पास पकड़ लिया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।