{"_id":"65302d960a8c6d3568089dd9","slug":"tractor-overturns-in-speed-game-young-farmer-dies-friend-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-3591-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रफ्तार के खेल में ट्रैक्टर पलटा, युवा किसान की मौत, मित्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रफ्तार के खेल में ट्रैक्टर पलटा, युवा किसान की मौत, मित्र घायल
विज्ञापन
खप्टिहाकला। एक-दूसरे को पछाड़ने के चक्कर में रफ्तार का खेल कर रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। उसमें सवार युवा किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा उसका मित्र गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी संजय साहू (26) अपने मित्र बनारस निवासी पवन सिंह (18) के साथ बुधवार को दोपहर जुताई के लिए पैलानी डेरा स्थित डीजल लेने जा रहे थे। गांव से दो अन्य ट्रैक्टर भी डीजल डलाने पेट्रोल पंप जा रहे थे। ट्रैक्टर संजय चला रहा था। रास्ते में तीनों ट्रैक्टरों में आगे निकलने की होड़ मच गई। रफ्तार के इस खेल में सिंधनकला तुर्री नाला के पास संजय साहू का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में संजय साहू की मौत हो गई। जबकि पवन सिंह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू मौके पर पहुंचे। मृतक संजय के चाचा हरिश्चद्र साहू व पिता चंडी साहू ने बताया कि मृतक चार भाइयों व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन सुमन की शादी गोखरही में हुई है। अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। उसकी शादी की भी बातचीत चल रही थी।घर में मां शिवदेवी है। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू ने बताया कि तीन ट्रैक्टरों के बीच रफ्तार की होड़ में यह हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।