फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor overturns in Khanti, death of teenager

ट्रैक्टर खंती में पलटा, किशोर की मौत

Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns in Khanti, death of teenager
पुत्र संतू की मौत पर बिलखती मां रनिया। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर खंती में पलट जाने से किशोर उम्र चालक की मौत हो गई। वह मकान निर्माण के लिए ईंट लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव निवासी संतू (17) पुत्र मुन्नू शुक्रवार को दोपहर ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर घर जा रहा था। थाना क्षेत्र के लोहारन पुरवा में ट्रैक्टर खंती में पलट गया। संतू नीचे दब गया। साथ में चल रहे भाई अखिलेश, सागर व बउवा ने ट्रैक्टर हटाकर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। भाई अखिलेश ने बताया कि घर में निर्माण चल रहा है। इसके लिए वह ईंट लेकर घर जा रहा था। मृतक लगभग दो साल से ट्रैक्टर चला रहा था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मच्र्युरी में रखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed