{"_id":"5d866a198ebc3e93da787d60","slug":"tractor-hits-tree-worker-killed-15-injured-banda-news-knp5150859112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, मजदूर की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, मजदूर की मौत, 15 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पेड़ से टकरा गई। उस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दो मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के मजदूर शुक्रवार को देर रात जलालपुर से मजदूरी करके ट्रैक्टर पर लौट रहे थे। रास्ते में साइकिल सवार को बचाने में ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया। उस पर सवार बच्चा (30) पुत्र सुखुवा निषाद, नीरज (30) पुत्र नत्थू, कामता (25) पुत्र शिवप्रसाद समेत ट्राली में सवार सभी मजदूर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां बच्चा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नीरज व कामता का उपचार किया जा रहा है। अन्य 13 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक के परिजन रात को ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। अन्य घटनाओं में अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा (ब) गांव का राजकरन (40) और शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव का श्याम सुंदर (40) पुत्र वीरेंद्र कुमार बाइक पर जाते समय अन्ना मवेशियों से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, शहर के छोटी बाजार निवासी रेखा (52) पत्नी शिवनारायण चित्रकूट से आते समय कर्वी स्टेशन में ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।