{"_id":"5b1eb4694f1c1ba76e8b733a","slug":"tractor-hit-the-bike-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, एक मरा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, एक मरा, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवा किसान की मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में सेमरी गांव के पास वाहन ने किशोर को रौंद दिया।
विज्ञापन
मरका थाना क्षेत्र के मऊ इंगुवा गांव निवासी अजय सिंह (25) पुत्र लोटन और मुन्ना उर्फ छेदीलाल (38) पुत्र चुनकाई यादव तथा संतोष (25) पुत्र राम पाल एक ही बाइक पर रविवार की रात कमासिन जा रहे थे। बाइक अजय चला रहा था। कमासिन थानांतर्गत पन्नाह गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मुन्ना की कुछ देर में वहीं मौत हो गई। अजय और संतोष को यूपी-100 ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, टक्कर मारने वाला चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई कालीचरन ने बताया कि मृतक ढाई बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करता था। पत्नी मुन्नी और एक पुत्री पूनम है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को सुबह थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन ने 14 वर्षीय विजय पुत्र सदानंद यादव को कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। शव को कुरसेजा पुलिस चौकी प्रभारी शिवसागर ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन