{"_id":"623a119247c3476f2b07f490","slug":"tractor-fell-into-dry-canal-driver-dies-banda-news-knp6869273172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर सूखी नहर में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर सूखी नहर में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पीपल के पेड़ की डाल से टकराकर असंतुलित तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में गिर गया। ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। बगल की सीट में बैठे पड़ोसी मित्र ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी मनोज वर्मा (40) पुत्र किशना अपने पड़ोसी मित्र लल्लू वर्मा (40) के साथ मंगलवार को सुबह ट्रैक्टर पर खलिहान जा रहा था। पवई गांव की सड़क पर भारी-भरकम पीपल के पेड़ की डाल ट्रैक्टर की छतरी से टकरा गई। चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सूखी नहर में पलट गया। चालक मनोज दब गया। साथी लल्लू कूदकर बच निकला। आसपास के ग्रामीणों ने मनोज को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी बिटोला ने बताया कि ट्रैक्टर पड़ोसी ने मनोज को दिलाया था। इसी से मनोज परिवार का गुजर बसर कर रहा था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि पीपल की डाल से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन इसे कटवाया नहीं गया।
-----------