{"_id":"681fa1056df86ad8750b5c94","slug":"tractor-drivers-body-found-floating-in-a-well-banda-news-c-212-1-sknp1006-126325-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर चालक का शव कुएं में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर चालक का शव कुएं में उतराता मिला
विज्ञापन
बांदा। दो दिन से लापता ट्रैक्टर चालक का शव कुएं में उतराता मिला। परिजनों का कहना है कि पैर फिसलने से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पड़ुई गांव निवासी संदीप ने बताया कि उनके जीजा गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी रामचंद्र (45) दो दिन पहले पत्नी ज्ञानवती से किसी बात से नाराज होकर निकल गए थे। शाम को घर नहीं लौटने पर फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम घर के पास स्थित कुएं के आसपास गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद कुएं में गिर गई।
बच्चों ने कुएं में झांका तो रामचंद्र का शव उतराता दिखा। परिजनों ने कुएं की जगत पर पैर फिसल जाने से हादसा होना बताया है। रामचंद्र के तीन पुत्र एक पुत्री है। घर में पत्नी ज्ञानदेवी हैं। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि पत्नी से कहासुनी होने पर घर से निकले थे। नशे के आदी थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।