फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   township badhal

जवानों की जय-जयकार, बस्ती बदहाल

Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
township badhal
बस्ती की बदहाली दिखा रहे पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला

सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का एक पहलू यह है कि सारा देश उनकी जय-जयकार कर रहा है, तो दूसरी तस्वीर उन पूर्व सैनिकों की बस्तियों की है जो कभी सरहद पर अपने शौर्य और साहस का शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। सैनिकों के जय जयकारों के बीच अपने ही शहर में उपेक्षा का जीवन जी रहे हैं। इन पूर्व सैनिकों को सम्मान तो दरकिनार बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रहीं।

विज्ञापन


उनकी बस्ती की नालियां मलबे से भरी पड़ी हैं। रास्तों पर कूड़ा करकट और दलदल है। चौतरफा स्वच्छता अभियान के पिट रहे ढिढोरे के बीच पूर्व सैनिक और उनके परिवार गंदगी भरे माहौल में सांस ले रहे हैं। पूर्व सैनिक इस उपेक्षा को अपने अपमान के रूप में भी देख रहे हैं। हम बात कर रहे हैं। मंडल मुख्यालय बांदा शहर के सर्वोदय नगर (गली नंबर-2, चिल्ला रोड) और गायत्री नगर की। इन दोनों बस्तियों में खासी तादाद में पूर्व सैनिक सपरिवार आबाद हैं। गंदगी के बीच उन्हें पेयजल संकट के दौर से भी गुजरना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed