फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tourists gathered in Panna Tiger, earnings doubled

पन्ना टाइगर में उमड़े पर्यटक, कमाई दोगुनी

Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in Panna Tiger, earnings doubled
Tourists gathered in Panna Tiger, earnings doubled - फोटो : BANDA
बांदा/करतल। कोरोना काल में जंगली जीव-जंतुओं के प्रति भंग हुआ मोह पर्यटकों में फिर जाग उठा है। बुंदेलखंड का इकलौते और दो वर्षों तक पर्यटकों से वीरान रहे पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में इस वर्ष पर्यटकों की आमद और उनसे होने वाली आमदनी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार दोगुनी कमाई हुई है। पार्क प्रशासन को मई माह तक 3.30 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है और 1,59,327 पर्यटकों ने पार्क का लुत्फ उठाया है। पिछले वर्ष 1.6 करोड़ आमदनी हुई थी।
विज्ञापन

पार्क प्रशासन अपने वाहन और गाइड देकर पर्यटकों को जंगल, पहाड़, नदी के बीच स्थित पार्क का भ्रमण कराकर जीव-जंतुओं के दीदार कराता है। इसके बदले में पार्क प्रशासन को शुल्क आदि के रूप में आमदनी हासिल होती है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व पार्क संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि चालू पर्यटन वर्ष 2021-22 में मई माह तक 3.30 करोड़ रुपये की आय हुई है। यह अब तक की सबसे बड़ी आय है। जुलाई 2021 से जून 2022 तक पर्यटन वर्ष मनाया जा रहा है। पर्यटक और आमदनी बढ़ने के पीछे क्षेत्र संचालक ने सरकार की ओर से पर्यटन बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले और मौजूदा पर्यटन वर्ष में आय
वर्ष पर्यटक संख्या आय
2020-21 1,06,751 1,67,29,985
2021-22 1,59,327 3,29,73,858
(मई माह तक)
सर्वश्रेष्ठ रखरखाव का मिल चुका है पुरस्कार
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जनपदों में फैला हुआ है। यह पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र है। 1981 में पन्ना राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था। 1994 में भारत सरकार ने इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया। इसमें गंगऊ वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र भी शामिल है। अगस्त 2011 में इसे बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था। पार्क का क्षेत्रफल 542.67 वर्ग किलोमीटर है। पार्क को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाले राष्ट्रीय उद्यान का पुरस्कार भी दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed