{"_id":"5b09a4b54f1c1b9d6e8b4c14","slug":"tourism-department-will-beautify-the-temple-of-bangeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विभाग करेगा बांबेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विभाग करेगा बांबेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण
banda
Updated Sat, 26 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के कैलाशपुरी में स्थित बांबेश्वर मंदिर का पर्यटन मंत्रालय जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करेगा। मंत्रालय द्वाराचिन्हित प्रदेश के 60 प्रमुख मंदिरों में इसे भी शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार की संस्तुति के बाद केंद्र ने लगभग एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। लगभग डेढ़ माह बाद काम शुरू हो जाएगा।
सुंदरीकरण का काम दिल्ली की कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट कांस्ट्रक्शन करेगी। इसके आर्किटेक्ट कुणाल माथुर ने टीम के साथ मंदिर का निरीक्षण किया। साथ ही मानचित्र तैयार किया। श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते और शिव गुफा के आधुनिकीकरण पर भी मंदिर का रखरखाव कर रहे ट्रस्ट के लोगों से विचार-विमर्श किया। माथुर ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार) ने प्रदेश के 60 मंदिर चयनित किए हैं। इनमें बांदा के बांबेश्वर मंदिर समेत वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, चित्रकूट के मंदिर भी शामिल हैं। शासन से बजट जारी हो गया है और डेढ़ माह में मंदिर में कार्य शुरू हो जाएगा।
यहां पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग, पीने के पानी और सीढ़ियों के पास बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था, पूजन-कार्यक्रम के लिए हॉल आदि बनेगा। राम मंदिर के पीछे पहाड़ पर महिला-पुरुष के लिए टॉयलेट ब्लाक का निर्माण होगा। इसके अलावा मंदिर में सोलर लाइट लगेंगी। आर्किटेक्ट के निरीक्षण के समय मंदिर व्यवस्था से जुड़े आशुतोष दीक्षित (वीर), अभिषेक मिश्रा, नवल महाराज, अशोक ओमर, शशि श्रीवास्तव, पुजारी पुत्तन व नीरज महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--------------
अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण कल
बांदा। प्रदेश सरकार के विधायी व न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक 28 मई को जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि वह सुबह 11 बजे सर्किट हाउस आएंगे। इसके बाद साढ़े 11 बजे कचहरी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ब्यूरो
====
उद्योग बंधु की बैठक 29 को
बांदा। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 29 मई को सुबह 11 बजे से होगी। उपायुक्त उद्योग ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। ब्यूरो
======