{"_id":"57d2ef4a4f1c1b9679317beb","slug":"today-will-travel-to-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी कांग्रेस की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी कांग्रेस की यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते विधायक दलजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा शनिवार 10 सितंबर को फतेहपुर की सीमा से बांदा जिले में दाखिल होगी। दोपहर बाद ढाई बजे जिले की सरहद बेंदाघाट में जोरदार अगुवानी के बाद तिंदवारी में जनसभा होगी। विधायक दलजीत सिंह ने दावा किया कि जनसभा ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित मीडिया मीट में विधायक ने बताया कि यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद राजाराम, पीसीसी उपाध्यक्ष रामआसरे प्रसाद, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह और लालचंद्र निषाद इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
यात्रा का बेंदाघाट में भव्य स्वागत होगा। तीन बजे तिंदवारी के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा होगी। यात्रा रात्रि विश्राम बांदा में करेगी। 11 सितंबर रविवार को सुबह 9:30 बजे मवई सर्किट हाउस में मीडिया से बात करेंगे। 10:30 बजे शहर के कालूकुआं, अलीगंज पुलिस चौकी, आम बाग चुंगी होते होकर महुआ, खुरहंड, खम्हौरा मोड़, अतर्रा और बदौसा से चित्रकूट जाएगी। जगह-जगह स्वागत होगा। विधायक के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि करन सिंह, मीडिया प्रभारी केशव पाल, आरबी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन