फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today will travel to Congress

आज आएगी कांग्रेस की यात्रा

Fri, 09 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 09 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Today will travel to Congress
मीडिया से बातचीत करते विधायक दलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा शनिवार 10 सितंबर को फतेहपुर की सीमा से बांदा जिले में दाखिल होगी। दोपहर बाद ढाई बजे जिले की सरहद बेंदाघाट में जोरदार अगुवानी के बाद तिंदवारी में जनसभा होगी। विधायक दलजीत सिंह ने दावा किया कि जनसभा ऐतिहासिक होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित मीडिया मीट में विधायक ने बताया कि यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद राजाराम, पीसीसी उपाध्यक्ष रामआसरे प्रसाद, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह और लालचंद्र निषाद इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन


यात्रा का बेंदाघाट में भव्य स्वागत होगा। तीन बजे तिंदवारी के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा होगी। यात्रा रात्रि विश्राम बांदा में करेगी। 11 सितंबर रविवार को सुबह 9:30 बजे मवई सर्किट हाउस में मीडिया से बात करेंगे। 10:30 बजे शहर के कालूकुआं, अलीगंज पुलिस चौकी, आम बाग चुंगी होते होकर महुआ, खुरहंड, खम्हौरा मोड़, अतर्रा और बदौसा से चित्रकूट जाएगी। जगह-जगह स्वागत होगा।  विधायक के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि करन सिंह, मीडिया प्रभारी केशव पाल, आरबी यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed