फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today 500 idols of goddess will be immersed with pomp and show

Banda News: गाजे-बाजे के साथ आज होगा 500 देवी प्रतिमाओं का विसर्जनब

Sat, 12 Oct 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Today 500 idols of goddess will be immersed with pomp and show
बांदा। शहर व आसपास के गांवों की करीब 500 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। बलखंडी चौराहे पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी विमानों को टोकन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में इस बार दुर्गा महोत्सव पर करीब साढ़े 450 देवी पंडाल सजाए गए हैं। शनिवार को देवी प्रतिमाओं का सुबह आठ से विसर्जन जुलूस निकलेगा। सभी प्रतिमाएं बलखंडी नाका चौराहे पर इकट्ठा होंगी। यहां केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रत्येक झांकी को टोकेन दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां से देवी प्रतिमा के विमान महेश्वरी देवी, प्रकाश टाकीज, शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज, जामा मस्जिद, जिला परिषद, खूंटी चौराहा, बाबूलाल चौराहा से पुराने ओवरब्रिज, रोडवेज, संकट मोचन होते हुए केन नदी बनवाए गए तालाब पर पहुंचेंगे। हाइड्रा मशीन से देवी प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी खुद टीम के साथ यहां केन नदी घाट पर उपस्थिति रहीं। घाट व मार्ग की सफाई व दुरुस्तीकरण कराया। इसके अलावा शहर में विसर्जन मार्गों के दो दिन से गड्ढे दुरुस्त कराए जा रहे हैं और पेड़ों की छंटाई का कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने एडीएम राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव को सुरक्षा की कमान सौंपी है। इसके अलावा एसपी अंकुर अग्रवाल खुद, एएसपी व सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ विसर्जन जुलूस में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed