{"_id":"77126085a6b35b6e56df7fe50fe2817a","slug":"to-cold-and-killed-four-in-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में ठंड लगने से चार और की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में ठंड लगने से चार और की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में ठंड लगने से चार लोगों की और मौत हो गई। बांदा में दो और हमीरपुर-महोबा में एक-एक जान गई।
विज्ञापन
बबेरू में अतर्रा रोड निवासी पूर्व प्रधान व कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री हरी सिंह की पत्नी शशि प्रभा (55) को बुधवार रात घर पर ठंड लग गई। सीएचसी से फतेहपुर के एक निजी अस्पताल भी लाए लेकिन मौत हो गई।
उधर, मझिला गांव में बुधवार को शाम खेतों पर पानी लगा रहा किसान सुनील (22) पुत्र शिवपूजन ठंड से अकड़ गया। परिजन उसे सीएचसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, कड़ाके की सर्दी की चपेट में आकर बीमार हो गई अनीता (20) पुलिस लाइन, सिराज (16) आजाद नगर व रमेशचंद्र (83) सर्वोदय नगर को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
उधर महोबा में बृहस्पतिवार को कोतवाली महोबा थानातंर्गत ग्राम मृथला निवासी नाथूराम (59) की ठंड लगने से मौत हो गई। सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी बिंदा प्रसाद श्रीवास (35) को बीती रात ठंड लग गई। परिजन मौदहा सीएचसी ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन