फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tips for women to become self-reliant

महिलाओं को स्वावलंबी बनने के बताए गुर

Fri, 14 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tips for women to become self-reliant
बबेरू (बांदा)। सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को आयोजित मातृ सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्ति को सजाने संवारने में मां का बड़ा योगदान है। महिलाओं को अपनी शक्तियों को पहचाना होगा। देश में तेजी से महिलाएं तरक्की कर रही हैं। महिला आयोग महिलाओं के साथ है। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर रंगोली, नाटक, होली गीत, कव्वाली, लोकगीत और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संदेश देने वाले कार्यक्रम हुए। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत लक्ष्मी,सौम्या तिवारी, अन्नया, अल्पना सिंह, अनुष्का, अंकिता, खुशबू ने प्रस्तुत किया। होली गीत रमा, भावना, मांशी, कीर्ति, साक्षी, संजना, ने पेश किया।
विज्ञापन

भाजपा महिला जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता और ग्राम प्रधान चुन्नी देवी ने भी महिलाओं को प्रेरणा देते हुए संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य मीना भारती ने अध्यक्षता की। संचालन शिक्षक नरेंद्र अवस्थी ने किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने आभार जताया। अध्यक्ष अर्पणा, मंत्री दिशा गुप्ता, प्रबंधक डा. महेंद्र प्रताप मिश्रा, प्रताप सिंह सचान, मंजू लता, मालती गुप्ता, योगेंद्र सिंह, इंदु अवस्थी, अशोक गौतम, अमिता पटेल आदि उपस्थित रहे। बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

जगह जगह दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि
तिंदवारी /अतर्रा। रामप्रसाद दीक्षित डिग्री कालेज मेें श्रद्धांजलि सभा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रघुमभन नरेश आजाद, अरूण सिंह पटेल, बडे़ लाल सिंह, शिवपूजन गुप्ता, विनय आदि उपस्थित रहे। उधर, शिवदर्शन पीजी कालेज में भी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उधर, अतर्रा में युवा सोच, युवा जोश संगठन ने गौरा बाबा धाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष अकिंत मिश्रा, पियूष मिश्रा, सूरज, अंकित, प्रताप सिंह, दीपक नामदेव, अतुल गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर, अखिल भारतीय एकता युवा परिषद ने गौरा धाम में शहीदों को पुष्पांजलि दी। राष्ट्रीय संयोजक सूरज पांडेय सहित मनीष, संजय, अंकित, राज, विपिन ,विवेक, आदि शामिल रहे। शांतिधाम स्कूल तुलसी फ्लावर, गार्डन स्कूल, लक्ष्मीबाई, संत विवेकानंद, ब्रम्ह विज्ञान व संरस्वती इंटर कालेज, पीजी कालेज ,इंजीनियरिंग कालेज में भी श्रद्धांजलि दी गई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed