{"_id":"6931d68cdeb31c739b0872d4","slug":"tigers-fight-in-panna-tiger-reserve-one-suffers-deep-head-wounds-banda-news-c-212-1-bnd1017-137012-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ लड़ पड़े, एक के सिर में मिले गहरे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ लड़ पड़े, एक के सिर में मिले गहरे घाव
Fri, 05 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 11 बाघ को इंजेक्शन देते वन्य कर्मी। स्त्रोत : प्रबंधन
करतल। पन्ना टाइगर रिजर्व का बाघ (पी-243) गंभीर रूप से घायल मिला। सोशल मीडिया पर बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, वन विभाग और रिजर्व प्रबंधन बाघ की लगातार निगरानी कर रहा है। नियमित मॉनिटरिंग के दौरान पी-243 को अत्यंत कमजोर और घायल अवस्था में देखा गया। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया कि यह चोट किसी अन्य बाघ के साथ आपसी संघर्ष के दौरान लगी है। पहले हुए उपचार के बाद बाघ की हालत में सुधार आया था लेकिन अब उसकी स्थिति फिर नाजुक हो गई है।
पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद ने बताया कि बाघ के सिर में गहरा घाव है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। रिजर्व की टीम हर मूवमेंट पर नजर रख रही है ताकि उसकी हालत बिगड़ने न पाए। वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और उनके निर्देशानुसार टीम सख्त निगरानी में लगी है। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा बाघ को डार्ट के माध्यम से एंटीबायोटिक व अन्य जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकीय की सहायता ली जाएगी।