{"_id":"69dd464cc4047353fb062e0d","slug":"thresher-owner-molested-a-woman-sleeping-on-the-rooftop-banda-news-c-212-1-bnd1018-144512-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: थ्रेसर के मालिक ने छत पर सो रही महिला के साथ की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: थ्रेसर के मालिक ने छत पर सो रही महिला के साथ की छेड़खानी
Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के लोग जब पास के खेत में फसल की कटाई कर रहे थे, तभी थ्रेसर का मालिक किसान के घर में देर रात घुस गया। जहां पर छत पर सो रही किसान की बहू के साथ छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर घर की अन्य महिलाएं जाग गई तो छत से कूद कर भाग गया। जिसके बाद पीड़ित महिला के ससुर ने आरोपी थ्रेसर मालिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
बीते रविवार को गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान अपने घर के पास स्थित खेत में फसल की कटाई थ्रेसर से करा रहा था। रात तकरीबन 12 बजे थ्रेसर मालिक ड्राइवर को ट्रैक्टर थमाकर थोड़ी देर से आने की बात कह कर चला गया। जिसके बाद वह किसान के घर की दीवार से चढ़कर छत पर पहुंचा, जहां उसकी बहू सो रही थी। उसके साथ छेड़खानी व दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
शोर सुनकर घर की अन्य महिलाएं जाग गईं तो वह शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छत से कूदकर भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित महिला के ससुर ने थाने में पहुंचकर आरोपी गांव के ही थ्रेसर मालिक बद्दन कहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि थ्रेसर मालिक बद्दन कहार की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।