फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three youths including migrant laborers swing on the noose

प्रवासी मजदूर सहित तीन युवक फंदे पर झूले

Wed, 23 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three youths including migrant laborers swing on the noose
बांदा/तिंदवारी। अलग-अलग घटनाओं में प्रवासी मजदूर सहित तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों घटनाओं में परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरी गांव में मंगलवार की शाम चुनुबाद के पुत्र अशोक (28) ने खपरैलदार कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मां बाजार गई थी। बहन सीमा ने शव फंदे पर लटका देखा और अन्य परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई संजय ने बताया कि अशोक दो माह पूर्व सूरत से घर लौटा था। वह एकलौता था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी शशिकांत के पुत्र सौरभ श्रीवास्तव (25) ने मंगलवार की रात यहां शहर के कटरा में अपने बाबा के घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। भाई लवी श्रीवास्तव ने बताया कि सौरभ बाबा रामजीत लाल के घर में रहता था। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का कारण नहीं बता सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव में प्रशांत द्विवेदी उर्फ श्यामू (24) ने मंगलवार की रात मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह परिजनों शव फंदे पर लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया कि प्रशांत फतेहपुर के एक मंदिर में पूजा पाठ करवाता था। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। एसआई नौशाद खां ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed