{"_id":"60e1d2588ebc3eb348131f47","slug":"three-xen-of-electricity-department-suspended-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बिजली विभाग के तीन एक्सईएन निलंबित, भ्रमण पर आए एमडी ने आपूर्ति में गड़बड़ी और कम वसूली पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: बिजली विभाग के तीन एक्सईएन निलंबित, भ्रमण पर आए एमडी ने आपूर्ति में गड़बड़ी और कम वसूली पर की कार्रवाई
Sun, 04 Jul 2021 08:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:56 PM IST
सार
निलंबित अभियंताओं पर आरोप है कि हाल ही में आंधी तूफान से गिरे खंभों और लाइनों को दुरुस्त कराने में लापरवाही बरती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में शनिवार को देर रात यहां आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने जनपद में बुरी तरह लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था और कम वसूली पर तीन अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह और परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता सत्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनके अलावा अतर्रा क्षेत्र के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार मिश्रा को भी निलंबित कर दिया।
निलंबित अभियंताओं पर आरोप है कि हाल ही में आंधी तूफान से गिरे खंभों और लाइनों को दुरुस्त कराने में लापरवाही बरती। इसके चलते तमाम गांवों में कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। राजस्व वसूली भी लक्ष्य के मुताबिक नहीं हुई।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति को लेकर प्रबंध निदेशक से विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, बृजेश प्रजापति आदि ने भी शिकायत की थी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि निलंबित अभियंताओं के स्थान पर जल्द ही नए अभियंताओं की नियुक्त की जाएगीे।