फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three smugglers arrested with smack worth Rs 6 lakh

Banda News: छह लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 03:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with smack worth Rs 6 lakh
बांदा। ऑपरेशन ईगल के क्रम में स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली नगर व एसओजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह लाख रुपये कीमत की स्मैक व तीन बाइकें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि कुछ लोग नरैनी रोड स्थित बांदा विकास प्राधिकरण मैदान के पास स्मैक लिए हुए हैं तथा उसकी बिक्री करने जा रहे हैं। इस सूचना पर कोतवाली नगर व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम स्मैक की तस्करी करने वाले तीन सदस्यों जालौन जनपद के रेंढर थाना क्षेत्र के धंजा गांव निवासी अनीस अहमद, हमीरपुर के परछा गांव निवासी इसहाक व बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ाव गांव निवासी गुलाब कोरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके कब्जे से लगभग छह लाख रुपये कीमत की 59.4 ग्राम अवैध स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त तीन बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस गिरोह की पूरी चेन की तलाश कर रही है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा है। गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल पंकज सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल साहू, चौकी प्रभारी मर्दननाका अजीत प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed