फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three Saifai including mother and son injured in road accident referred

Banda News: सड़क हादसे में घायल मां-बेटा समेत तीन सैफई रेफर

Sat, 25 May 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three Saifai including mother and son injured in road accident referred
नरैनी। डंपर की टक्कर से आटो सवार ससुर-बहू की मौत के मामले में गंभीर पांच घायलों का इलाज कानपुर हैलट में चल रहा है। हैलट अस्पताल से शनिवार को मां-बेटे समेत तीन को इटावा सैफई रेफर किया गया है। मनोज ने कोतवाली में तहरीर देकर दोषी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात ऑटो और बालू से भरे ओवर लोड ट्रक की दुर्घटना में पोंगरी गांव निवासी मिश्रा परिवार के दो लोगों की मृत्यु के बाद 12 लोग घायल हो गए थे। जिसमे राजकुमार मिश्र की मौत हो गई। कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी पुत्रइधू सीमा मिश्रा (32) ने भी दम तोड़ दिया था। दोनों शवों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया था। दुर्घटना में गंभीर पांच घायलों को कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें मृतक राजकुमार मिश्रा की बेटी कल्पना व उसके बेटे देव निवासी गौहानी जिला इटावा को कानपुर के हैलेट अस्पताल से सैफ़ई रेफर किया गया है। हैलट में राखी की हालत में सुधार न होने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed