{"_id":"6750a18565adb19e2f0bdb74","slug":"three-people-travelling-in-an-auto-died-in-a-collision-with-a-vehicle-banda-news-c-212-1-sknp1006-118935-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
बांदा। खुरहंड मंडी से धान बेचकर ऑटो से गांव जा रहे चार लोगों को वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर देख रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव के भैरम पुरवा निवासी प्रदीप वर्मा (20) के ऑटो में धान लादकर श्रीकेशन रैदास (40), रामसनेही यादव (55) भतीजे अनुज (9) के साथ मंगलवार की दोपहर खुरहंड मंडी में बेचने गए थे। धान बेचकर ये लोग गांव वापस लौट रहे थे। ऑटो प्रदीप वर्मा चला रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के जमरेही गांव की गोशाला के पास बिलगांव रोड पर रात करीब 10 बजे सामने से आए वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भाग निकला।
राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात करीब 11 बजे घायलों को अपनी गाड़ी से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रदीप वर्मा, श्रीकेशन रैदास और अनुज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामसनेही यादव को कानपुर रेफर कर दिया। शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के जमरेही गांव के पास वाहन की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों शवों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा