{"_id":"681f9dbe01d8d39236062854","slug":"three-new-roadways-buses-installed-on-baberu-prayagraj-route-banda-news-c-212-1-bnd1006-126309-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बबेरू-प्रयागराज रूट पर लगाईं रोडवेज की तीन नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बबेरू-प्रयागराज रूट पर लगाईं रोडवेज की तीन नई बसें
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम कार्यशाला कानपुर से 14 नई बसें मिलने के बाद रोडवेज डिपो ने 10 बसों को लंबे रूट पर लगा दिया। बबेरू-प्रयागराज रूट पर तीन और फतेहपुर रूट से एक पुरानी बस को हटाकर चार नई बसें लगाई गई हैं, इससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सकेगा।
परिवहन निगम ने बबेरू रूट पर संचालित तीन पुरानी बसों को हटाकर नई बसें लगाई हैं। तीनों बसें बांदा से बबेरू, मंझनपुर होते हुए प्रयागराज जाएंगी। एक बस सुबह सात बजे, दूसरी 12 बजे और तीसरी बस दोपहर दो बजे रवाना की जाएगी। शाम को प्रतिदिन साढ़े सात बजे एक बस फतेहपुर के लिए रवाना की जाती है। उस पुरानी बस को बदलकर नई बस लगाई गई है। यह बस शाम को फतेहपुर पहुंचेगी, वहां रात भर रुकने के बाद सुबह कानपुर के लिए रवाना होगी। कानपुर से शाम पांच बजे तक बांदा आएगी।
एआरएम मुकेश बाबू ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 133 रोडवेज बसों का बेड़ा है। अब ज्यादातर महत्वपूर्ण रूटों पर नई बसें भेजी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतें न हों।