{"_id":"62a4dbb91f037e4c753e6bc3","slug":"three-masked-men-gang-raped-the-woman-banda-news-knp701853247","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश तीन लोगों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश तीन लोगों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में खपरैल के रास्ते घर के अंदर घुसे नकाबपोश तीन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बेहोश हो जाने पर आरोपी रुपये और जेवर लेकर भाग गए। एक आरोपी का चेहरा खुल जाने पर महिला ने उसे पहचान लिया। पुलिस में नामजद आरोपी सहित दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश भी की।
कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में 32 वर्षीय महिला ने बताया कि पति सूरत में मजदूरी करता है। छह जून की रात वह तीन बच्चों के साथ सो रही थी। आधी रात को तीन लोग घर के अंदर आ गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों कपड़े से मुंह बांधे थे। एक का चेहरा खुल जाने पर रज्जू नामक व्यक्ति को पहचान लिया।
बेहोश हो जाने पर आरोपी बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और जेवर ले गए। 9 जून को पति के घर आने पर घटना की जानकारी दी और फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश यादव ने बताया कि एक नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। युवती का महिला चिकित्सालय में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।