{"_id":"68d04971d03775aeca0da969","slug":"three-lakh-rupees-kept-in-a-passengers-t-shirt-in-a-roadways-bus-crossed-banda-news-c-212-1-sknp1027-133679-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बस में यात्री की टीशर्ट में रखे तीन लाख रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बस में यात्री की टीशर्ट में रखे तीन लाख रुपये किए पार
Mon, 22 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
तिंदवारी थाने में रोडवेज बस के यात्रियों की तलाशी लेते पुलिस कर्मी। संवाद
बांदा। बोलेरो बेचकर तीन लाख रुपये टीशर्ट में डालकर रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्री के किसी ने रुपये पार कर दिए। तिंदवारी थाने में बस रुकवाकर सभी यात्रियों की तलाशी ली गई, लेकिन किसी के पास से रुपये बरामद नहीं हुए। पुलिस ने घटनास्थल फतेहपुर का बताकर यात्री की रिपोर्ट तिंदवारी थाने में दर्ज नहीं की।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी बुद्ध विलास ने बताया कि वह सब्जी का व्यवसाय करता है। उसे कुछ रुपयों की आवश्यकता थी तो वह शनिवार को अपनी बोलेरो (पिकअप) बेचने के लिए फतेहपुर के कार बाजार गया था। वहां बोलेरो का सौदा होने पर खरीदार ने उसे एक लाख 75 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट के जरिए किए और तीन लाख रुपये दिए।
500-500 की छह गड्डियां उसने एक पॉलिथीन में रखकर अपनी टीशर्ट के अंदर डाल ली। शनिवार की देर शाम आखिरी फतेहपुर से बांदा जाने वाली रोडवेज बस में वह सवार हो गया। इस बीच उसे झपकी आ गई और वह सो गया। जब उसकी नींद बेंदाघाट तिंदवारी के पास खुली तो उसके तीन लाख रुपये गायब थे। उसने बस में यात्रियों को बताया।
विज्ञापन
इस पर ड्राइवर व कंडक्टर ने बस को सीधे तिंदवारी थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया। देर रात तक यात्रियों का तलाशी अभियान किया गया, लेकिन रुपये नहीं मिले। इस पर पुलिस फौती सूचना लेकर घटनास्थल फतेहपुर जनपद का होने का हवाला देते हुए उससे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फतेहपुर जाने को कहा है।
तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चूंकि घटनास्थल फतेहपुर से बहुवा के बीच का है। इसलिए पीड़ित की रिपोर्ट फतेहपुर में दर्ज होगी। उन्होंने यात्रियों का तलाशी अभियान चलाया था। इसमें एक यात्री के पास दो लाख रुपये व एक यात्री के पास एक लाख रुपये मिले थे, लेकिन जब तस्दीक की गई तो यह रुपये उन्हीं यात्रियों के निकले। इसलिए पूछताछ और लिखापढ़ी कर दोनों यात्रियों को उनके रुपये वापस कर रवाना किया गया है।