फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three Divorce cases approaching DIG

डीआईजी की ड्यौढ़ी में पहुंचे तीन तलाक के मामले

Wed, 05 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Wed, 05 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three Divorce cases approaching DIG
प्रतीकात्मक

तीन तलाक के मामले को लेकर केंद्र सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाइयां चल रही हैं। वहीं जिले में भी तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दो मुस्लिम युवतियां फरियाद लेकर डीआईजी के पास पहुंची और न्याय की गुहार की।

विज्ञापन


खुटला मोहल्ला निवासी राबिया खातून उर्फ नूरी ने डीआईजी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसकी शादी 19 मई 2007 को मुंबई में हसन रजा उर्फ शेख से हुई थी। लेकिन ससुरालीजन दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते रहे। इसे लेकर आएदिन प्रताड़ित किया जाता था। पिछले माह बांदा रेलवे स्टेशन में छोड़ गए। फिर फोन से तीन तलाक तीन बार कह दिया। पति मुंबई में मुर्गा चिकन की दुकान किए है। उसके दो बेटे अमीर हसन (6) व अली उमेर (4) हैं। तीनों बेसहारा हैं और पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विधवा मां के घर बोझ बने हैं। वहीं हरदौली घाट निवासी आसिया खातून पुत्री मुन्ना खान ने बताया कि उसकी शादी इसी साल दो फरवरी को मवई बुजुर्ग (सर्किट हाउस) के बगल परवेज पुत्र राशिद से हुई थी। वह शादी के बाद ससुराल में चार दिन रही। पहली बार में ही दहेज में कार व रुपये के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। चार दिन पहले पति चित्रकूट ले गया। वहां ट्रेन से धक्का देने की कोशिश की। बाद में छोड़कर भाग गया। फोन से तीन तलाक तीन बार कह दिया। नोटिस भी भेजी है, जिसमें कहा है कि उसने तलाक दे दिया है। अपना सारा शादी में दिया सामान ले जाओ। कोतवाली में तहरीर दी, पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed