फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three children in the pond water mausoleum

तीन बच्चों की तालाब में जल समाधि

Tue, 20 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 20 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three children in the pond water mausoleum
तालाब में घटनास्थल पर बच्चों के शवों के पास परिजन व अन्य लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। महबुलिया विसर्जन में तीन बच्चों की जल समाधि हो गई। एक बालिका का शव तो कुछ घंटे बाद ही बरामद हो गया और दो बालक दूसरे दिन सुबह तालाब के पानी के ऊपर पाए गए। यह दोनों रिश्ते में ममेरे व फुफेरे भाई हैं। बालिका की उम्र 13 वर्ष और बालकों की उम्र आठ व सात वर्ष है। एक साथ तीन मौतों से मृतकों के पड़ोस में शोक छा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराया है।

विज्ञापन


सोमवार को महबुलिया पर्व था। अलीगंज रामलीला मैदान के पास की कुछ बालिकाएं कांटों की झाड़ में फूल सजाकर महबुलिया विसर्जित करने कुछ दूर स्थित बाबू साहब तालाब गईं थीं। सूर्यास्त का समय था। 13 वर्षीय बालिका कुसुम पुत्री रामसिया कुशवाहा महबुलिया विसर्जित करने के दौरान पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में समा गई। अन्य सहेलियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे पानी से ढूंढ निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को तड़के आसपास के लोग बाबू साहब तालाब की तरफ मार्निंग वाक को गए तो तालाब के घाट के पास दो बच्चों के शव पानी में पड़े देखे। इनमें एक आठ वर्षीय लखन पुत्र राजेश कुमार नामदेव उर्फ गूल्लू और दूसरा सात वर्षीय चिंटू पुत्र सेवक था। कुछ ही देर में परिजन भी घटनास्थल आ गए। अलीगंज चौकी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराया। दोनों बच्चे आपस में ममेरे भाई थे। लखन का पिता और चिंटू की मां आपस में भाई-बहन हैं। चिंटू की मां झांसी में ब्याही थी। एक साल पहले उसकी मौत होने पर यहां मामा के पास रह रहा था। घर वालों ने बताया कि दोनों बच्चे सोमवार को दोपहर बाद लापता हो गए थे। शायद वह भी महबुलिया विसर्जन के जत्थे में बच्चों के साथ तालाब चले गए। पानी में डूबते समय किसी की नजर नहीं पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed